क्या आपको भी हर समय लगती रहती है भूख? जरूर जानें ऐसा होने के 5 कारण

  • कुछ लोगों खाने के कुछ ही देर बाद फिर से भूख महसूस करने लगते हैं। हर समय भूख लगना अच्छा संकेत नहीं है। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी हर समय भूख लगती रहती है तो जानें ऐसा होने के 5 कारण-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 01:29 PM
share Share
Follow Us on
क्या आपको भी हर समय लगती रहती है भूख? जरूर जानें ऐसा होने के 5 कारण

शरीर के लिए खान फ्यूल की तरह काम करता है। लेकिन अगर समय से खाना न खाया जाए तो भूख लगने पर पेट से आवाज निकलती है, सिर दर्द होता है, चिड़चिड़ापन महसूस होता है और किसी भी चीज पर ध्यान लगाने में दिक्कत महसूस होती है। इसलिए समय से खाना खा लेना बहुत जरूरी है। हालांकि, कुछ लोग शिकायत करते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद ही उन्हें फिर से भूख लगने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जानिए हर समय भूख लगने के 5 कारण-

1) डायबिटीज

आपका शरीर खाने में मौजूद चीनी को ग्लूकोज नामक फ्यूल में बदल देता है। लेकिन जब आपको डायबिटीज होती है, तो ग्लूकोज आपकी कोशिकाओं तक नहीं पहुंचता और शरीर इसे बाहर निकाल देता है। जिसकी वजह से आपको बार-बार भूख लग सकती है।

2) नींद की कमी

पर्याप्त आराम न मिलने से आपके शरीर में भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। जो लोग पूरी नींद नहीं लेते हैं उनमें भूख बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींद की कमी से पेट भरा हुआ महसूस करना मुश्किल होता है।

3) स्ट्रेस

जब आप परेशान या स्ट्रेस में होते हैं, तो आपका शरीर कॉर्टिसोल नामक एक हार्मोन जारी करता है। यह आपकी भूख को बढ़ाता है। स्ट्रेस में रहने वाले कई लोगों को चीनी, फैट या दोनों से भरपूर खाने की भी लालसा होती है।

4) बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स खाना

रिफाइंड कार्ब्स में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स नहीं होते हैं। ऐसे में ये जल्दी पच जाते हैं और ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। वहीं इंसुलिन आपके ब्लड से शुगर को हटाता है, जिससे शुगर लेवल में अचानक गिरावट आ सकती है। जिसकी वजह से आपको ज्यादा भूख लग सकती है।

5) बहुत कम पानी पीना

फिट बॉडी के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है, ऐसे में सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी कम पीने वालों को भूख जल्दी-जल्दी लग सकती है, इसलिए खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पूरे दिन पानी पीते रहें।

ये भी पढ़ें:क्या आयरन की गोली के साथ चाय पीने से होता है नुकसान? जानें एक्सपर्ट्स की राय
ये भी पढ़ें:क्या होती है सीड साइकिलिंग, अच्छे रिजल्ट के लिए कैसे करें फॉलो

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें