Notification Icon

Independence Day Look: इस तरह तैयार होकर मनाएं आजादी का जश्न, मेकअप से दिखाएं देशभक्ति की झलक

Simple Tips To Get Ready on Independence Day: देश की स्वतंत्रता का जश्न हर भारतीय अपने तरीके से मनाता है। इस खास दिन पर तैयार होने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 Aug 2023 08:09 AM
share Share

अगस्त का महीना भारतवासियों के लिए खास है। इस महीने की 15 तरीक को आजादी का जश्न मनाया जाता है। इस दिन को हर कोई अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है। इस दिन गली मोहल्लों तक में देशभक्ति के गीत और नारे सुनाई देते हैं। इस दिन को लोग अपने पहनवे के साथ भी खास बनाते हैं। लड़का हो या लड़की, बुजुर्ग हो या फिर बच्चा हर कोई इस दिन तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनता है। लड़कियां तो अपने मेकअप के जरिए भी देशभक्ति की झलक दिखाती हैं। यहां जानिए स्लतंत्रता दिवस पर किस तरह तैयार हों। 

स्वतंत्रता दिवस पर इन टिप्स के जरिए हों तैयार

पहने इस तरह के कपड़े

लड़के इस दिन पर केसरी, हरा या फिर सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहन सकतें। चाहें तो व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहन लें और गालों पर तिरंगा झंडा की पेंटिंक करें। वहीं लड़कियां सफेद सूट के साथ तिरंगा रंग वाले दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा केसरी दुपट्टा, सफेद कुर्ती और ग्रीन लेगिंग भी पहन सकती हैं। 

मेकअप से बनाएं लुक खास 

लड़कियां अपनी आंखों पर केसरी, सफेद और हरे रंग के आईशैडो को लगा सकती है। ये काफी खूूबसूरत और आकर्षित दिखता है। आप भी अपने गालों पर तिरंगा झंडे की पेंटिंग कर सकती हैं। 

यूं सजाएं नाखून 

इन दिनों लड़कियां नाखूनों को भी अलग-अलग तरह से सजाती हैं। अगर आप नाखूनों को सजाना चाहती हैं तो घर पर ही तिरंगे के तीन रंगों के नेलपेंट से नाखूनों को रंग दें। ये काफी सुंदर लगते हैं। जिन महिलाओं के नेल्स बड़े होते हैं वह इस पर अलग अलग डिजाइन से इन तीन रंगों को लगा सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें