Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनHappy Independence Day 2024 Tips to Make your ethnic look special on 15th August

Independence Day 2024 Fashion: 15 अगस्त पर एथनिक लुक को यूं बनाएं स्पेशल, मुड़-मुड़कर आपको ही देखेंगे लोग

  • How To Look Different And Beautiful For Independence Day: आजादी का जश्न हर कोई अपने तरीके से मनाता है। कुछ लोग अच्छी तरह से तैयार होकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में एथनिक लुक को स्पेशल बनाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 Aug 2024 06:59 PM
share Share

15 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है। देशभर में हर साल ये दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन को हर कोई अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं इस दिन एथनिक वियर में तैयार होती हैं। इस मौके पर अगर आप भी हर किसी से अलग और बेहद स्पेशल नजर आना चाहती हैं, तो कुछ स्टाइलिंग टिप्स को अपनाएं। इन टिप्स को अपनाकर आप तिरंगा थीम में आसानी से शामिल हो पाएंगी।

तिरंगा दुपट्टा लें

अपने लुक को खास बनाने के लिए आप तिरंगा दुपट्टे को ले सकती हैं। सफेद रंग के सूट के साथ इस तरह का दुपट्टा काफी अच्छा लगता है। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप शरारा सूट को पहन सकती हैं। चाहें तो केसरी दुपट्टे के साथ सफेद कुर्ता और हरे रंग के पैंट को कैरी कर सकती हैं।

तिरंगी चूड़ियां

स्टाइलिश लुक के लिए हाथों में तिरंगी चूड़ियों को पहनें। अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो चूड़ियों एक हाथ में खूब सारी चूड़ियों को पहन सकती हैं। इस तरह लुक काफी क्लासी दिखता है। ध्यान रखें कि आप केसरी, सफेद और हरे रंग की चूड़ी का सेट बनाएं।

तिरंगी रिबन

अगर आपके पास तिरंगे रंग वाले कपड़े नहीं हैं तो आप किसी एक सिंगल रंग के कपड़ों को पहनें। कोशिश करें कि ये सिंगल रंग केसरी, सफेद या हरा ही हो। इन्हें पहनने बाद तिरंगा थीम में रहने के लिए आप रिबन का इस्तेमाल करें। इस रिबन का फूल बनाकर आप कुर्ते पर लगाएं या फिर कलाई पर रिबन को लगाएं।

तिरंगा बेल्ट

अगर आप साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं तो इसे एक बेल्ट के साथ स्टाइल करें। ये बेल्ट तिरंगे रंग की लें। इससे आप थीम को मैच कर पाएंगी।

ये भी पढ़े:स्वतंत्रता दिवस पर यूं हो जाएं तैयार, मेकअप से दिखाएं देशभक्ति के रंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें