Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीIs honey wax good for sensitive skin know difference between Rica and normal wax

क्या सेंसेटिव स्किन के लिए अच्छी है हनी वैक्स? जानें Rica वैक्स और नॉर्मल वैक्स में अंतर

  • Answers To Beauty Related Questions: सभी लड़कियां वैक्सिंग करवाती हैं। ये हाइजीन मेंटेन करने के साथ ही ब्यूटी इंहेंस करने के लिए करवाई जाती है। इससे जुड़े सवाल अगर आपके मन में हैं तो जानिए उनके जवाब-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 Aug 2024 11:56 AM
share Share

अनचाहे बालों को शरीर से हटाने के लिए सबसे ज्यादा वैक्सिंग को ही पसंद किया जाता है। भले ही वैक्सिंग कराने में दर्द का सामना करना पड़ता है लेकिन वैक्सिंग से बाल जड़ से निकल जाते हैं। हर महिला ये करवाती हैं। स्किन की साफ सफाई रखने और सॉफ्ट स्किन पाने के लिए वैक्सिंग अच्छी है। हालांकि, वैक्स कई प्रकार की होती है। जिसे लेकर महिलाओं के मन में कुछ सवाल रहते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब।   

1) क्या हनी वैक्स सेंसेटिव स्किन के लिए अच्छी है?

वैसे तो हनी वैक्सिंग के कई फायदे हैं। लेकिन ये सेंसेटिव स्किन के लिए अच्छी नहीं है क्योंकि यह उनकी स्किन में जलन का कारण बन सकती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को रेडनेस या दर्द का भी हो सकता है।

2) क्या चॉकलेट वैक्स शहद वैक्स से बेहतर है?

इन दोनों तरह की वैकस की तुलना अगर की जाए तो चॉकलेट वैक्स कम दर्दनाक होती है। दरअसल, शहद वैक्स स्किन पर काफी मजबूती से चिपक जाती है। जिसकी वजह से इस वैक्स से बाल और स्किन बहुत मजबूती से खींचती है।

3) शहद और चॉकलेट वैक्स में क्या अंतर है?

चॉकलेट वैक्स सेंसेटिव स्किन वाली महिलाओं के लिए अच्छी मानी जाती है। हनी वैक्स वैसे तो प्राकृतिक चीजों से बनी होती है, लेकिन ये हार्ड बालों के लिए सही है।

4) रिका वैक्स और नॉर्मल वैक्स में क्या अंतर होता है?

रिका वैक्स में कुछ तरह के तेल और ग्लिसरीन जैसे नैचुरल तत्व होते हैं। नॉर्मल वैक्स की तुलना में रिका वैक्स से हेयर रिमूव करने में कम दर्द होता है। रिका वैक्स अपने सुखदायक गुणों और सेंसेटिव स्किन के लिए अच्छी मानी जाती है।

5) क्या रिका वैक्स टैन हटाता है?

कुछ रिका वैक्स खास तौर पर टैन हटाने के लिए बनाई जाती हैं। ऐसे में ये टैनिंग कम करने में मदद कर सकती हैं।

ये भी पढ़े:क्या आप भी करवाना चाहती हैं बिकिनी वैक्सिंग? कराने से पहले जानिए बातें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें