youth killed with chopper in jamshedpur jharkhand नशे के लिए पैस नहीं दिए तो चापड़ से काट डाला, ईद मनाने आए युवक की जमशेदपुर में हत्या, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़youth killed with chopper in jamshedpur jharkhand

नशे के लिए पैस नहीं दिए तो चापड़ से काट डाला, ईद मनाने आए युवक की जमशेदपुर में हत्या

  • जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक को कुछ लड़कों ने चापड़ से काट डाला। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 29 March 2025 08:22 AM
share Share
Follow Us on
नशे के लिए पैस नहीं दिए तो चापड़ से काट डाला, ईद मनाने आए युवक की जमशेदपुर में हत्या

झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जमशेदपुर जि में एक युवक को कुछ लड़कों ने चापड़ से मारकर हत्या कर दी। आजादनगर के रोड नंबर 20 में नशेड़ियों ने मो. अरमान अली (21) पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात करीब 3 बजे की है। हमले में पहले वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

क्या था पूरा मामला

अरमान कपाली के चांदनी चौक का रहने वाला था और हाल ही में हैदराबाद से घर लौटा था। वह अलकबीर पॉलिटेक्निक का पूर्व छात्र था। अरमान रमजान की शब-ए-कद्र की रात इबादत के लिए घर से बाहर निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वह सहरी से पहले लौट आएगा। इस दौरान कुछ युवकों ने उससे नशे के लिए पैसे मांगे। बताया जा रहा है कि हैदराबाद से आने के बाद युवक के पास पैसे थे, जिसकी मांग लड़कों ने की। पैसे नहीं देने पर लड़कों ने युवक पर चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरमान को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद से लौटने के बाद अरमान के पास पैसे थे, जिसे नशेड़ी उससे मांग रहे थे। जब उसने मना किया तो कपाली इलाके के नशेड़ियों ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।