Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़yellow alert for heavy rain in jharkhand for next two days imd weather forecast jharkhand

झारखंड में अगले दो दिनों भारी बारिश का येलो अलर्ट, मॉनसून में आया सुधार; मौसम विभाग ने और क्या बताया

  • रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 24 घंटे में हुई बारिश से मॉनसून की स्थिति में और सुधार आया है। अब राज्य में मॉनसून महज 11 फीसदी कमजोर है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीSun, 25 Aug 2024 02:42 AM
share Share

Jharkhand weather: झारखंड में अच्छी बारिश होने के कारण मॉनसून की स्थिति में काफी सुधार आया है। कुछ जगहों को छोड़ पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिन में पूरे राज्य में बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

औसत से तीन गुना अधिक बारिश

इधर, बीते 24 घंटे में पूरे राज्य में औसत से तीन गुना अधिक बारिश हुई। इससे राज्य में सामान्य बारिश जो 13 प्रतिशत कम थी, वह घटकर 11 प्रतिशत हो गई। राज्य में 20.5 मिमी बारिश हुई, जो 24 घंटे की औसत बारिश 6.2 मिमी के तीन गुना से भी अधिक है। एक जून से 24 अगस्त तक 661.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो इस अवधि की सामान्य बारिश 744.5 से 11 फीसदी कम रह गया है।

कहां कितनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार से शनिवार की सुबह तक सबसे अधिक बारिश गढ़वा की धुरकी में 151.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि, पलामू के चैनपुर में 90 मिमी, पूर्वी सिंहभूम 84.4, मधुपुर 77.6, गिरिडीह 64, धनबाद 54.3, जामताड़ा 54.2, जमशेदपुर 51.4, चाईबासा 51.4, सिमडेगा 43.6, पाकुड़ 36, खूंटी 32 मिमी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान रांची में अल्प बारिश हुई, जबकि यहां भारी बारिश होने का पूर्वानुमान था। रांची जिला में मानसून मजबूत है और यहां इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश हुई।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 24 घंटे में हुई बारिश से मॉनसून की स्थिति में और सुधार आया है। अब राज्य में मॉनसून महज 11 फीसदी कमजोर है। जबकि, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक और सिस्टम बन रहा है। यह अगले दो दिन में और व्यापक होगा। इससे झारखंड में अगले दो दिन के दौरान भी बारिश होने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें