Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़vande bharat will run from dumka to ranchi know route and time

दुमका से रांची तक चलेगी वंदे भारत, टाइम टेबल तैयार; क्या होगा रूट और टाइम

दुमका से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। विभिन्न रेल मंडल ने मिलकर इस वंदे भारत ट्रेन की एक संभावित टाइम टेबल भी तैयार किया है। दुमका से रांची के बीच जल्द ही सप्ताह में शुक्रवार को छोड़ छह दिन वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, धनबादSat, 7 Sep 2024 04:18 AM
share Share

झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में दुमका से रांची के बीच भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभिन्न रेल मंडल ने मिलकर इस वंदे भारत ट्रेन की एक संभावित टाइम टेबल भी तैयार किया है।

दुमका से रांची के बीच जल्द ही सप्ताह में शुक्रवार को छोड़ छह दिन वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। यह ट्रेन दुमका से न्यू गिरिडीह, कोडरमा होते हुए रांची जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार रांची से ट्रेन सुबह पांच बजे और दुमका से सुबह 6.20 बजे रवाना होगी। वहीं 15 सितंबर से देवघर से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन भी न्यू गिरिडीह, कोडरमा होते हुए वाराणसी जाएगी।

रांची-दुमका वंदे भारत का संभावित रूट

रांची से दुमका के बीच जो रूट तैयार हुआ है, उसके अनुसार ट्रेन रांची से टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, न्यू गिरिडीह, महेश मुंडा, जसीडीह, बैद्यनाथ धाम होते हुए दुमका पहुंचेगी।

ट्रेन का प्रस्तावित समय

रांची से ट्रेन सुबह 5 बजे खुलेगी। 5.15 बजे टाटासिलवे, 5.23 बजे मेसरा, 6.15 बजे बरकाकाना, 7.10 बजे हजारीबाग टाउन, 820 बजे कोडरमा, 10.33 बजे न्यू गिरिडीह और 10.55 बजे महेश मुंडा पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्री-नन-इंटरलॉकिंग, जसीडीह रूट की चार ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलाशपुर मंडल के खरसिया रायगढ़ के तीसरे/चौथे विद्युतीकृत सेक्शन में भूपदेवपुर स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी चालू करने के लिए 13 दिनों तक नॉन इंटरलॉकिंग लेने का निर्णय लिया गया है। इससे रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली चार ट्रेनें रद्द कर दी हैं। आसनसोल रेल मंडल द्वारा बताया गया कि 10 से 15 सितंबर तक 6 दिन प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और 16 से 22 सितंबर तक सात दिन नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में नयी व्यवस्था की गई है। उसमें ट्रेन नंबर- 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10,13,17 और 20 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें