Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Temperature will be normal in Jharkhand this week winter will increase from November 6

झारखंड में इस सप्ताह सामान्य रहेगा तापमान, छह नवंबर से बढ़ेगी सर्दी

नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं। अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहने से मौसम शुष्क रहेगा। जबकि छह नवंबर से तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ेगी। वायुमंडल में नमी...

rupesh जमशेदपुर। वरीय संवाददाता, Sat, 31 Oct 2020 06:12 PM
share Share

नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं। अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहने से मौसम शुष्क रहेगा। जबकि छह नवंबर से तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ेगी। वायुमंडल में नमी की कमी के कारण तापमान अधिकतम 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

चार दिन नहीं बदलेगा मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र है, लेकिन उसका रुख म्यांमार और बांग्लादेश की ओर है। झारखंड के उपरी वायुमंडल में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगले चार दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। 

वायु प्रवाह में नमी की है कमी: मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाएं अपने साथ नमी लेकर नहीं आ रही है। लिहाजा पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है। नए चक्रवाती प्रवाह से छह नवंबर से वायुमंडल में नमी बढ़ने की संभावना है। वायु प्रवाह और वातावरण में नमी की स्थिति से मौसम का मिजाज बदलेगा।

तापमान में हो रही है बढ़ोत्तरी: बीते तीन दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है। तापमान अधिकतम सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। शनिवार को तापमान अधिकतम 34.7 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को तापमान 34.6 और 18 डिग्री सेल्सियस था।

जमशेदपुर में ज्यादा बारिश: इस अक्तूबर में झारखंड में सर्वाधिक 131.3 मिमी बारिश जमशेदपुर में रिकॉर्ड दर्ज की गई है। डालटेनगंज में 76.7 मिमी, रांची में 76.4 मिमी, चाईबासा में 66.9 मिमी और बोकारो में 51 मिमी बारिश दर्ज हुई। अक्तूबर 2019 में जमशेदपुर में सामान्य से ज्यादा 298.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें