Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़saas sasur ne bahu ko ghar se nikal case registered harassment for dowry ranchi extra marital affairs case

मेरा बेटा दस लड़कियों के साथ रहेगा... सास-ससुर ने बहू को घर से क्यों निकाला; केस दर्ज

सोनम ने बताया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इस पर उनकी कार की डिमांड पूरी की गई। सोनम ने बताया कि उनके पति का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीSun, 28 April 2024 02:47 AM
share Share

झारखंड की राजधानी रांची में एक सास-ससुर और पति ने बहू को घर से निकाल दिया। बहू का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट भी की है। इस मामले में उसने केस दर्ज कराया है। दरअसल, हटिया सिंह मोड़ रोड नंबर दो की रहने वाली सोनम कुमार सिंह ने अपने पति विशाल सिंह समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सोनम ने पति विशाल सिंह, सास पूजा देवी व ससुर योगेंद्र सिंह पर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मेरा बेटा दस लड़कियों के साथ रहेगा...
सोनम ने बताया कि विशाल से शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इस पर उनकी कार की डिमांड पूरी की गई। सोनम ने बताया कि उनके पति का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जयपुर में दोनों को एक साथ वह पकड़ी भी थीं। इसकी जानकारी देने के बाद सास-ससुर ने उनसे कहा कि उनका पुत्र दस लड़कियों के साथ रहेगा। दहेज लेकर उसकी दूसरी शादी भी करेंगे। यह कहकर उन्हें घर से निकाल दिया गया। इस मामले में अब सोनम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी जानिए: वृद्ध दंपति पर रिश्तेदारों ने लाठी-छुरे से किया हमला
कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी रोड में भुतहा तालाब इलाके में ससुर के मकान में रह रहे वृद्ध दामाद के साथ रिश्तेदारों ने मारपीट की। मारपीट की घटना में वृद्ध मिथिलेश सिंह, पत्नी जख्मी हो गई। इस संबंध में मिथिलेश सिंह की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

दर्ज कराए गए मामले में उन्होंने बताया है कि वे वर्ष 2001 से ससुर राधेश्याम कुंवर के मकान में रह रहे हैं। बताया गया कि शनिवार को दिन में मेरे साला मनोज कुमार, पत्नी कामिनी देवी एवं उनके पुत्र मिहिर राज दस अज्ञात बदमाशों के साथ आवास पर आ धमके एवं पत्नी के साथ बकझक करने लगे। बीच बचाव करने पर सभी ने एकमत होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने लाठी एवं दुरा से वार किया। हस्तक्षेप करने पर सभी ने पत्नी के साथ भी जमकर मारपीट की। इसके बाद सभी धमकी देकर मौके से भाग निकले। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें