Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़monsoon will remain active in jharkhand for next three days imd rain alert jharkhand weather forecast

झारखंड में अगले तीन दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, बारिश को लेकर अलर्ट; तापमान में भी गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मॉनसून सक्रिय रहा। कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बोकारो और पेटरवार में 172.5 मिमी दर्ज की गई।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीThu, 8 Aug 2024 02:29 AM
share Share

झारखंड में मॉनसून के अगले तीन दिनों के दौरान सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के उपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब भी कायम है। इस दौरान राज्य के कई हिस्से में बारिश होने की उम्मीद है। राज्य में रांची समेत अन्य 15 जिलों में मॉनसून सामान्य हो गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय रहा। कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बोकारो और पेटरवार में 172.5 मिमी दर्ज की गई। जबकि देवड़ी में 82.5, पालगंज में 80.0, नंदाडीह में 78.8, राजमहल में 76.2, झिकपानी में 72, पलामू में 67.3, सिमडेगा 53.6, जमशेदपुर 48.8, गढ़वा 42, सरायकेला, 43, रामगढ़ 42, खूंटी 36.8, गिरिडीह 35.2, पूर्वी सिंहभूम 32.4, लातेहार 30, गुमला 30 और लोहरदगा 25 समेत पूरे राज्य में बारिश हुई। रांची में 28.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रांची में अब तक सामान्य वर्षापात 600.9 मिमी की तुलना में 602.9 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक से 19 कम बारिश वाले शेष जिले सामान्य की श्रेणी में आते हैं। बारिश से राज्य में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सामान्य से नीचे है। रांची का अधिकतम पारा बुधवार को 28.2 व न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि छह जिलों में चतरा, देवघर, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और पाकुड़ जिले में 30 से लेकर 53 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

अच्छी बारिश से मॉनसून में सुधार
24 घंटे की बारिश से झारखंड के मॉनसून में और सुधार हुआ है। राज्य में अब बारिश में कमी का प्रतिशत मात्र 16 फीसदी रह गया है। एक जून से सात अगस्त तक राज्य में 489.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 581.9 मिमी से 16 फीसदी कम है। राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश सामान्य या सामान्य के करीब हो गया है।

झारखंड के उपर बना साईक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के उपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब भी कायम है। इस कारण अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न स्थानों में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है।

दो डिग्री गिरा अधिकतम पारा
लगातार बारिश होने के कारण राज्य में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सामान्य से नीचे है। रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 28.2 और न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम 33.1 और मेदिनीनगर का 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मॉनसून सक्रिय रहा है। अधिकांश जगहों पर बारिश हुई है। राज्य के उपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। इस कारण अगले तीन दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें