Hindi Newsझारखंड न्यूज़mihir diwakar file defamation case against mahendra singh dhoni in delhi hc

कौन हैं मिहिर दिवाकर जिसने धोनी पर किया मानहानि का केस, किस वजह से दोनों में आईं दूरियां

महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर ने मानहानि का केस किया है। इसकी सुनवाई 18 जनवरी को होगी। कुछ दिन पहले धोनी ने रांची में मिहिर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, रांचीWed, 17 Jan 2024 06:12 AM
share Share

एक समय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नजदीकी दोस्त और साथी क्रिकेटर रहे मिहिर दिवाकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का केस किया है। इसकी सुनवाई 18 जनवरी को होगी। कुछ दिन पहले धोनी ने रांची में अपने वकील के माध्यम से मिहिर पर बिजनेस पार्टनर के रूप में 15 करोड़ की गड़बड़ी का केस किया था।

दिल्ली में मिहिर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने कोर्ट से निवेदन किया है कि धोनी तथा उनके लोगों द्वारा मिहिर के बारे में दिए जा रहे अपनामजनक बयानों को रोका जाए। इसके अलावा एक्स, फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया पर भी जो इस तरह की खबरें और बातें आई हैं, उनको भी सोशल मीडिया द्वारा हटाने का निदेर्श देने की अपील मिहिर ने की है।

धोनी ने मिहिर पर दर्ज केस में कहा था कि उन्होंने मिहिर की कंपनी अरका के साथ देश-विदेश में क्रिकेट अकादमियां खोलने का करार किया था। आरोप है कि धोनी ने यह अग्रीमेंट वापस ले लिया था परंतु इसके बावजूद मिहिर अकादमियां खोलते रहे। धोनी ने 15 करोड़ की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

मिहिर ने नोटिस का नहीं दिया है जवाब 

इस मामले को लेकर धोनी ने मिहिर को वकील के जरिए कानूनी नोटिस भी भेजा गया था। मिहिर ने इस नोटिस का जवाब भी दिया था। मिहिर दिवाकर का यह भी कहना है कि उलटे धोनी को ही मिहिर को पांच करोड़ रुपए देने हैं। मिहिर स्वयं अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिलाड़ी रह चुके हैं। दोनों झारखंड टीम से काफी समय तक साथ खेल चुके हैं।

कौन हैं मिहिर दिवाकर

मिहिर 2000 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दिवाकर एमएस धोनी के करीबी दोस्तों में शामिल थे। दोनों ने साथ में रणजी मैच भी खेले हैं। आरका स्पोर्ट्स की वेबसाइट के अनुसार, मिहिर कंपनी के फाउंडर हैं। वहीं धोनी को मेंटर बताया गया है। मिहिर ने दुनियाभर में क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए साल 2017 में धोनी के साथ समझौता किया था। समझौते के तहत मुनाफे की हिस्सेदारी तय हुई थी। धोनी को 70 प्रतिशत भुगतान किया जाना था लेकिन दिवाकर ने समझौते के नियमों का उल्लंघन किया। जिसकी वजह से पूर्व भारतीय कप्तान ने 2021 में कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया। इसके बाद भी उन्होंने धोनी के नाम पर भारत और विदेशों में अकादमी खोली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें