Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़married women romance with man in room villager cought panchayat imposed fine of rs 3 lakh

कमरे में गैर मर्द के साथ रंगरेलियां मनाती दिखी महिला, पंचायत ने लगाया तीन लाख का जुर्माना

युवक ऐसे किसी भी संबंध से इनकार कर दिया। युवक भी विवाहित है तथा महिला के पति के साथ वह गुजरात में काम करता है। उसका कहना है कि वह कुछ दिन पूर्व ही गुजरात से आया था।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 12 June 2024 04:59 AM
share Share

झारखंड में एक शादीशुदा महिला को गांव वालों ने एक दूसरे शादीशुदा शख्स के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। लोगों ने दोनों को बिजली के खंभे से बांध दिया। तीन दिनों बाद दोनों को बंधक से छुड़ाया जा सका है। 30 साल के युवक और महिला को कमरे में ग्रामीणों ने रविवार की रात पकड़ा था। यह रामगढ़ के नवाडीह गांव की घटना है।

काफी दिनों से अवैध संबंध
जानकारी के मुताबिक, युवक साइमन मरांडी बेंगडोभा गांव निवासी है। उसका अवैध संबंध नवाडीह गांव की एक महिला के साथ हो गया था। यह अवैध संबंध काफी दिनों से था। नावाडीह के ग्रामीणों ने दोनों को रविवार की रात रंगेहाथ पकड़ लिया और बंधक बना लिया था। इसके बाद गांव में पंचायती हुई।

पंचायत ने लगाया तीन लाख का जुर्माना
पंचायती में गांव वालों द्वारा उस व्यक्ति पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि वह व्यक्ति कई दिनों से उस महिला के घर में छुप कर रह रहा था। रविवार की रात में ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। इसके बाद दोनों को बांधकर ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया गया।

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
बंधक युवक के अनुसार गांव वालों ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी। तीन लाख रुपये देने में असमर्थता जताने के बाद ग्रामीणों ने उन दोनों को ये कहकर ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया कि जब तक तीन लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे, तब तक उन्हें छोड़ नहीं जाएगा। इसके बाद युवक के परिजनों ने रामगढ़ थाना की पुलिस को सूचना देकर बंधकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराने का अनुरोध किया। परिजनों के अनुरोध के बाद सोमवार की रात पुलिस नवाडीह पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस अधिकारियों के अनुरोध पर बंधकों को मुक्त कराने नवाडीह पहुंचे ग्राम प्रधान संगठन के नेता इंग्लिश लाल मरांडी को भी दिया। इसके बाद मंगलवार को एसडीपीओ जरमुंडी संतोष कुमार के नेतृत्व में रामगढ़ सहित आसपास के विभिन्न थाने की पुलिस नवाडीह पहुंची। दिन भर की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए महिला एवं पुरुष को मुक्त करने में सफलता मिली।

अवैध संबंध से इनकार
वहीं युवक ऐसे किसी भी संबंध से इनकार कर दिया। युवक भी विवाहित है तथा महिला के पति के साथ वह गुजरात में काम करता है। उसका कहना है कि वह कुछ दिन पूर्व ही गुजरात से आया था। महिला के पति द्वारा भेजे गए सामान को पहुंचाने के लिए वह महिला के घर आया था। जहां गांव वालों ने उसे पकड़ लिया।   

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें