Hindi Newsझारखंड न्यूज़Mahendra Singh Dhoni former business partner surrendered in court what is the whole matter

महेंद्र सिंह धोनी ने किया था केस, पूर्व बिजनेस पार्टनर का कोर्ट में सरेंडर, क्या है पूरा मामला

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर ने कोर्ट में सरेंडर किया है। मिहिर दिवाकर अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मालिक हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला।

महेंद्र सिंह धोनी ने किया था केस, पूर्व बिजनेस पार्टनर का कोर्ट में सरेंडर, क्या है पूरा मामला
Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSat, 6 July 2024 12:46 PM
हमें फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मिहिर दिवाकर अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मालिक हैं। उन्होंने शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सरेंडर किया। अदालत में 10-10 हजार रुपए के दो निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत की सुविधा प्राप्त की। मिहिर दिवाकर अपने अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा के साथ अदालत पहुंचे। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में पिछले दिनों मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी। इसके बाद शनिवार को सरेंडर कर अग्रिम जमानत की सुविधा प्राप्त की।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में धोनी ने मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या विश्वास दोनों पर केस दर्ज करवाया था। केस में अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को भी आरोपी बनाया गया था। विश्व स्तर की क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए धोनी और मिहिर के बीच समझौता हुआ था। 2017 में दिवाकर ने धौनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी की फीस और लाभ शेयर करने थे। लेकिन समझौते का पालन नहीं करने का धोनी ने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद कोर्ट के सामने मिहिर दिवाकर ने खुद कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया और कोर्ट ने दस-दस हजार के मुचलकों पर मिहिर को जमानत दे दी।

शनिवार को मिहिर अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने सरेंडर किया और कोर्ट ने 10-10 हजार को दो निजी मुचलके पर मिहिर को अग्रिम जमानत दे दी। इस मामले में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर के साथ ही उनकी पत्नी के खिलाफ भी शिकायत की थी। हालांकि, अब उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें