Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather forecast 12 august imd weather update ranchi mausam ka haal

झारखंड में मौसम खराब, अगले चार दिन बारिश के आसार, कई फ्लाइट हुईं लेट

धनबाद, पाकुड़, रामगढ़, लातेहार आदि जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान 6.4 मिमी बारिश हुई। राज्य में एक जून से 11 अगस्त तक 528.6 मिमी बारिश हुई है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीMon, 12 Aug 2024 02:40 AM
share Share

Jharkhand weather: झारखंड में अगले चार दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। इससे राजधानी रांची समेत कई भागों में बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, मॉनसून की सक्रियता के कारण ही शनिवार रात से रविवार सुबह तक हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश गढ़वा में रिकॉर्ड की गई।

कई जगहों पर बारिश
राज्य के धनबाद, पाकुड़, रामगढ़, लातेहार आदि जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान 6.4 मिमी बारिश हुई। राज्य में एक जून से 11 अगस्त तक 528.6 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य 616.5 मिमी से 14 कम है। वहीं, रांची में 619.5 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से सिर्फ 3 कम है। राज्य में 19 जिलों में स्थिति सामान्य है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के ऊपर स्थित साईक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन बनी है। यह यूपी, बिहार, बंगाल के तराई क्षेत्र से होकर बांग्लादेश तक कायम है। इसके चलते झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है।

खराब मौसम के कारण घंटों विलंब से आए विमान
खराब मौसम के चलते रविवार को दिल्ली से रांची के लिए आवाजाही करने वाले विमान घंटों लेट रहे। इस कारण यात्रियों की कनेक्टिंग विमान सेवा भी बाधित हो गई। दोपहर 2:10 बजे में दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान करीब डेढ़ घंटा विलंब से रांची आया। 5:30 बजे दिल्ली रवाना होने वाला इंडिगो का विमान 4 घंटा विलंब से रवाना हुआ। इंडिगो का रांची-दिल्ली का विमान शाम 5:30 बजे के जगह रात 9:20 बजे उड़ा। इस विमान के यात्रियों को रवाना होने से पूर्व विमान में एक घंटे तक बैठाए रखा गया। मुंबई से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान करीब एक घंटे लेट से आया। इंडिगो का मुंबई से आना वाला विमान सवा घंटे लेट से रांची पहुंचा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें