Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand high court permits dhirendra shastri katha in palamu

कथा रोक नहीं सकते; धीरेंद्र शास्त्री को HC ने दी झारखंड में दरबार लगाने की इजाजत

पलामू के रजवाडीह में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा आयोजन की हाईकोर्ट से सशर्त अनुमति मिली है। हाईकोर्ट ने कहा कि धार्मिक आयोजन और कथा को रोका नहीं जा सकता है।

Sudhir Jha हिन्दुस्तान, रांचीMon, 29 Jan 2024 07:52 AM
share Share

पलामू के रजवाडीह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री( बागेश्वर धाम) के कथा आयोजन की हाईकोर्ट से सशर्त अनुमति मिली है। हाईकोर्ट ने कहा कि धार्मिक आयोजन और कथा को रोका नहीं जा सकता है। सरकार सुगमता से आयोजन के लिए कुछ शर्त लगा सकती है। इसके साथ ही अदालत ने यह याचिका निष्पादित कर दी। पलामू डीसी ने कथा के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। कथा का आयोजन 10 से 15 फरवरी तक होना है।

पलामू के डीसी शशि रंजन ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जहां आयोजन प्रस्तावित है वह नदी तट है और इससे इको सिस्टम प्रभावित होगा। इसके बाद आयोजकों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें