girl crushed with stones after rape in jharkhand rotten body found in forest झारखंड में हैवानियत, रेप के बाद लड़की को पत्थर से कूचा; सड़ी लाश देख इलाके में सनसनी , Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़girl crushed with stones after rape in jharkhand rotten body found in forest

झारखंड में हैवानियत, रेप के बाद लड़की को पत्थर से कूचा; सड़ी लाश देख इलाके में सनसनी

सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह आसपास के गांव के कई लोग मवेशी को लेकर चराने जंगल गए थे, जहां उन लोगों ने देखा कि लड़की का शव पड़ा है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 19 June 2024 08:33 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में हैवानियत, रेप के बाद लड़की को पत्थर से कूचा; सड़ी लाश देख इलाके में सनसनी

झारखंड के सुंदरनगर के कुदादा में एक युवती (22) की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में कुदादा के पहाड़ी इलाके में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

लाश के पास मिले कपड़े
सुबह मवेशी चराने के लिए गए लोगों ने शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पांच से छह दिन पहले हत्या होने की बात पुलिस कह रही है। जहां शव मिला, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर युवती का जींस और टी-शर्ट पाया गया। शव सड़ गया है। शव कुदादा के चंदर पहाड़ी के पास मिला, जहां कोई नहीं जाता है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।

आसपास के लोगों की भीड़ लगी
शव के मिलने के बाद कुदादा गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव की महिलाओं ने शव को देखकर पहचानने का प्रयास किया। वहीं, आसपास के गांव व जंगल के नीचे क्षेत्र में रहने वाले बस्ती के लोग भी शव देखने आए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव और जंगल से बरामद कपड़ा का फोटो जारी किया है, ताकि युवती के बारे में जानकारी मिलने के बाद लोग सूचित कर सकें।

चरवाहों ने देखी लाश तो पुलिस को दी सूचना
सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह आसपास के गांव के कई लोग मवेशी को लेकर चराने जंगल गए थे, जहां उन लोगों ने देखा कि लड़की का शव पड़ा है। शव पुराना होने के कारण सड़ चुका था। साथ ही काफी बदबू आ रही थी। सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस की टीम जंगल पहुंची और शव को जंगल से निकालकर बाहर ले आई। उसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों से युवती के संबंध में पूछताछ की। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसकी जानकारी पड़ोसी थाना इलाके और दूसरे जिलों को भी दी गई है। उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने का संदेह जताया।

इलाके में सनसनी फैली
युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। न युवती की शिनाख्त हो पाई है और न ही आरोपी का पता चल पाया है। लोगों का कहना है कि बाहर से लाकर युवती का यहां शव लाकर फेंका गया होगा। लोगों ने पुलिस से आरोपियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

अज्ञात पर केस दर्ज, युवती की पहचान में जुटी पुलिस
इस मामले में हत्या और दुष्कर्म की आशंकाओं के मद्देनजर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लड़की के कपड़ों में मिले स्टीकर से उसका पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही उस उम्र की लापता लड़कियों के परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि उसकी पहचान होने के बाद हत्या के कारणों की जांच हो सके।