Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Forty accused may be arrested soon in Ranchi violence case

रांची हिंसा केस में जल्द हो सकती है 40 आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस ने कोर्ट से मांगा वारंट

पिछले वर्ष दस जून को हुई रांची हिंसा के 40 से ज्यादा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से वारंट की मांग की है। 10 जून 2022 को रांची में हिंसा भड़की थी।

Suraj Thakur संवाददाता, रांचीWed, 5 July 2023 09:10 AM
share Share

पिछले वर्ष दस जून को हुई रांची हिंसा के 40 से ज्यादा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से वारंट की मांग की है। पुलिस ने वारंट के लिए दिए गए प्रार्थना में कहा है कि अभियुक्तों के खिलाफ केस ट्रू (सत्य) पाया गया है। कांड के अनुसंधान के क्रम में सभी प्राथमिकी और अप्राथमिकी अभियुक्तों को धारा-41(ए) के तहत 3-3नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन सभी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने कोर्ट से वारंट मांगा है जिसके बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हो सकती है। 

इन आरोपियों का मांगा गया है वारंट
पुलिस ने जिन आरोपियों का वारंट मांगा है. उसमें (01)- मो. बिलाल उम्र करीब 40 वर्ष, (02) मो. आरिफ खान उर्फ रिंकु उम्र करीब 40 वर्ष (03) मो. शकील उर्फ कारू उम्र करीब 38 वर्ष (04) मो. मुन्ना उर्फ मो. मोजाहिद उम्र करीब 42 वर्ष (05) मो. शदाब उर्फ लाला उम्र करीब 23 वर्ष (06) मो. मोनू उम्र करीब 22 वर्ष (07) मो. अमीर वसीम उम्र करीब 22 वर्ष (08) मो0 आयुब राजा खान उर्फ राजा खान उम्र करीब 50 वर्ष (09) मो. समीम उर्फ सन्नी उम्र करीब 30 वर्ष (10) मो. समीम गदी उम्र करीब 35 वर्ष (11) मो. साहिल उर्फ राधे राजु उम्र करीब 32 वर्ष (12) मो0 महताब आलम उम्र करीब 35 वर्ष (13) मो. गुफरान उर्म करीब 28 वर्ष (14) मो. फहीम खान उर्फ मुन्ना उम्र करीब 54 वर्ष (15) मो. हैदर अली उम्र करीब 28 वर्ष (16) मो0 ‘कमालुदीन उर्फ विक्की उम्र करीब 30 वर्ष (17) मो. मेराज गद्दी उर्फ मेराज आबिदी उम्र करीब 45 वर्ष (18) मो. नियाज उम्र करीब 25 वर्ष (19) मो0 जलील उम्र करीब 35 वर्ष (20) मो0 तौहिद मंसूरी उर्फ गोल्डेन उम्र करीब 28 वर्ष (21) मो. फैजान उम्र करीब 25 वर्ष (22) मो. सबीर आलम उर्फ सोनु उम्र करीब 23 वर्ष (23) मो. अमन मसुरी उम्र करीब 26 वर्ष राँची (24) सुलेमान सिद्दिकी उम्र करीब 25 वर्ष (25) मो0 शहनवाज आलम उर्फ सोनु उम्र करीब 30 वर्ष (26) मो0 सज्जाद उर्फ बब्लू उम्र करीब 40 वर्ष (27) मो. शाहिद अख्तर उर्फ टिकलु उम्र करीब 40 वर्ष (28) मो. संजर खान उम्र करीब 35 वर्ष (29) मो0 दानिश उर्फ बॉबी उम्र करीब 45 वर्ष (30) मो. दानिश अख्तर उम्र करीब 22 वर्ष (31) मो0 अबु अजिमुशान उर्फ मो. अजीम उम्र करीब 31 वर्ष (32) मो0 शद्दाब आलम उम्र करीब 22 वर्ष व अन्य के नाम शामिल हैं।

10 जून 2022 को रांची में भड़की थी हिंसा
बता दें कि 10 जून 2022 को झारखंड की राजधानी रांची में हिंसा भड़की थी। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए थे जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। दरअसल, पिछले साल बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रांची के डेली मार्केट एरिया में बंद बुलाया गया था। इस बीच समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस निकाला। यह जुलूस एकरा मस्जिद से डेली मार्केट एरिया तक निकाला गया। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो लोग भिड़ गए। बाद में पथराव भी हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 2 लोग मारे गए। रांची हिंसा राष्ट्रीय समाचारों की सुर्खियां बनी। इस मामले में अभी भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें