Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़alert of heavy rain for three days in jharkhand warning of lightning jharkhand weather update imd

झारखंड के इन इलाकों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Jharkhand weather: इससे पहले 30-31 जुलाई को भी रांची समेत अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं, साथ ही राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात व मेघगर्जन की भी संभावना बनी हुई हैं।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीTue, 30 July 2024 09:09 AM
share Share

Jharkhand weather: झारखंड समेत रांची में सोमवार को भी मानसून सक्रिया रहा। सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर इलाके में हुई। यहां 51.2 मिमी बारिश हुई। रांची में भी सामान्य रूप से बारिश हुई। यहां 5.2 मिमी बारिश हुई। जबकि, मौसम विभाग ने 30-31 जुलाई और एक अगस्त को रांची में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से एक अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक अगस्त को रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा व बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी के अलावा रामगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी हैं।

जबकि, इससे पहले 30-31 जुलाई को भी रांची समेत अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं, साथ ही राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात व मेघगर्जन की भी संभावना बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार एक अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी और मेघगर्जन-वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई।

दूसरी ओर, मानसून झारखंड होकर पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण आगामी तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। बताया कि इससे पहले 24 घंटों के अंतराल में कई स्थाों पर हल्के से मध्यम दर्जे की ही बारिश हो पाई। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें