रांची में पुलिस टीम पर हमला, भारी संख्या में लोगों ने कर दिया पथराव; 25 पर केस दर्ज
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। यहां हरमू स्थित कॉलोनी में प्लॉट की दखल दिहानी के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच विवाद हो गया। कुछ देर में पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ी।

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। यहां हरमू स्थित कॉलोनी में प्लॉट की दखल दिहानी के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच विवाद हो गया। कुछ देर में पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव में पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। पथराव कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दूसरे थानों से पुलिस बुलानी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने 25 लोगों पर केस दर्ज किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
मामला हरमू हाउसिंग कॉलोनी का है। यहां हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस थाने की फोर्स के साथ दखल दिहानी करवाने गई थी। इस दौरान वहां पुलिस और स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। हमले के दौरान ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इस हमले के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और वहां से लोगों को तितर-बितर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए 25 लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
घटना की जानकारी देते हुए अरगोड़ा अंचल के सीआई वीरचंद टोप्पो ने बताया कि मंगलवार को हाई कोर्ट के आदेश के बाद वो हाउसिंग कॉलोनी में पहुंचे थे। इस दौरान दखल दिहानी करवाई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद वहां प्राथमिक अभियुक्त समेत लगभग 25 लोग पहुंचे और काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया और विरोध करने पर पुलिस पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद वीरचंद टोप्पो ने 25 लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त सुनील लोगों को भड़का रहा था। उसकी बातें सुनने के बाद उग्र भीड़ ने पुलिस से विवाद शुरू कर दिया और पथराव भी किया। घटना के बाद पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की और मामले को शांत करवाया गया है।