Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsTragic Elephant Attacks Claim Lives of Two Villagers in Bano

हाथियों ने एक महिला सहित दो लोगों को कुचल कर मार डाला

बानो थाना क्षेत्र में हाथियों ने एक महिला सहित दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला। पहली घटना बुरूइरगी गांव में हुई, जहां विकास ओहदार की मौत हुई। दूसरी घटना जमांग गांव में हुई, जहां सिब्रिया लुगुन को हाथी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाFri, 28 March 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
हाथियों ने एक महिला सहित दो लोगों को कुचल कर मार डाला

बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्‍थानों में हाथियों ने एक महिला सहित दो ग्रामीणों को कूचल कर मार डाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पहली घटना बानो थाना क्षेत्र के बुरूइरगी गांव की है। यहां गुरुवार की रात हाथियों ने गांव में उत्पात मचाया। इसी क्रम में गांव निवासी विकास ओहदार हाथियों के बीच में फंस गया। हाथियों ने विकास ओहदार को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, वार्ड सदस्य संदीप समद, झामुमो नेता तनवीर हुसैन वनपाल लखिंद्र सिंह को लेकर घटनासथल पहुंचे। मौके पर वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रुप में दस हजार रुपए प्रदान किए। वहीं दुसरी घटना पाबुड़ा पंचायत स्थित जमांग गांव में घटी। यहां शुक्रवार की सुबह जंगल में महुआ चुनने गई सिब्रिया लुगुन नामक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। सिब्रिया के परिजनों को भी तत्काल राहत के रुप में वन विभाग के द्वारा दस हजार रुपए की सहायता दी गई। इधर रेंजर अभय कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि एक हाथी उग्र हो गया है और लगातार उत्पात मचा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल जाने के क्रम में सावधानी बरतने और जंगल में आग नहीं लगाने की अपील की है।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें