Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाPM Shri Scheme Launches Arts Workshop at Jawahar Navodaya Vidyalaya

जवाहर नवोदय विदयालय में कार्यशाला का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय में पीएम श्री योजनान्तर्गत दृश्य कला संबंधी गतिविधियों और कार्यशाला की शुरुआत हुई। प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने दीप जलाया और छात्रों को बताया कि इस कार्यक्रम से रचनात्मकता,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाWed, 18 Sep 2024 05:56 PM
share Share

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को पीएम श्री योजनान्तर्गत दृश्य कला से संबंधित गतिविधियों एवं कार्यशाला की शुरुआत की गई। प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने दीप जला कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, आलोचनात्मक सोच विकसित होती है। यह कार्यक्रम 30 दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम प्रभारी अवधेश रजक ने कहा कि कलात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक अन्वेषण के लिए एक जीवंत वातावरण को बढ़ावा देकर ही छात्रों की रचनात्मकता और उनके व्यक्तित्व को एक नई दिशा दी जा सकती है। मौके पर शुभम कुमार रामायण पासवान, सुनील कुमार सिंह, आशुतोष कुमार पाण्डेय, अहमद फराज खान एवं बीएन राम सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें