Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाLabor Superintendent Emphasizes Worker Registration and Minimum Wage in Meeting

काम में लगे मजदूरों का निबंधन कराएं: श्रम अधीक्षक

जलडेगा में श्रम अधीक्षक पुनित मिंज की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईंट भट्ठा और लाह फैक्ट्री के संचालकों ने भाग लिया। श्रम अधीक्षक ने मजदूरों का निबंधन, लेबर लाइसेंस और न्यूनतम मजदूरी देने के निर्देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 15 Sep 2024 04:46 PM
share Share

जलडेगा, प्रतिनिधि। लीडस कार्यालय में श्रम अधीक्षक पुनित मिंज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ईंट भटटा और लाह फैक्ट्री के संचालक उपस्थित थे। श्रम अधीक्षक ने मजदूरो का निबंधन कराने, लेबर लाइसेंस बनाने, न्युनतम मजदूरी देने सहित कई निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मजदूरों को झारखंड सरकार के रम विभाग के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरुकता और जानकारी के अभाव में ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे है। उन्होंने सभी नियोजकों को अपने यहां काम में लगे मजदूरों को एक माह के अंदर निबंधन कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कार्य स्थल पर बिना निबंधन किए मजदूर पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में अमित कुमार गोयल, राजेश अग्रवाल, भोला साहू, अरुण कुमार नाग, मो फरीद सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें