मरीजों के बीच फल बांटकर पीएम का मनाया जन्मदिन
सिमडेगा में भाजपा कार्यकर्ता महावीर बड़ाईक ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सदर अस्पताल में मरीजों को फल और ब्रेड वितरित किए। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की...
सिमडेगा, प्रतिनिधि। पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता महावीर बड़ाईक ने सदर अस्पताल पहुंच मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण कर जन्मदिन मनाया। मौके पर महावीर बड़ाईक ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के बेड तक जाकर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता हर जाति और धर्म के लोगों में है। आज हम एक ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं, जो देश के सच्चे शिल्पी हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा एक राष्ट्र एक ध्वज की पोषक रही है और मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी के सपनों को साकार किया जा रहा है। राष्ट्र की पहचान आज वैश्विक स्तर पर हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।