Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजKhagen Murmu Welcomed by BJP Workers in Rajmahal Ahead of Amit Shah s Event

मालदा सांसद खगेन मुर्मू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मालदा सांसद खगेन मुर्मू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजमहल में स्वागत किया। उन्होंने गंगा के रास्ते फेरी सेवा से राजमहल पहुंचे। भाजपा नेता पंकज घोष ने उन्हें माला पहनाई और गंगा पुल बनाने की मांग को संसद...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 19 Sep 2024 03:27 PM
share Share

मालदा सांसद खगेन मुर्मू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत राजमहल, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद खगेन मुर्मू का गुरुवार को राजमहल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शुक्रवार को साहिबगंज में केंद्रीय गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने साहिबगंज जाने के लिए मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू गुरुवार की शाम को मानिकचक होकर गंगा के रास्ते फेरी सेवा के माध्यम से राजमहल पहुंचे। यहां भाजपा नेता पंकज घोष ने गुदारा घाट स्थित अपने निजी कार्यालय में माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। पंकज घोष ने खगेन मुर्मू से राजमहल-मानिकचक के बीच गंगा पुल बनाने की मांग को संसद में जोर-जोर से उठने के मांग की। मौके पर अनमोल आनंद, अभी यादव, नीरज आनंद,अबध किशोर मिश्रा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें