Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRJD Strengthens Organization for Jharkhand Assembly Elections Discusses Welfare Schemes

मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगा राजद : रंजन यादव

झारखंड युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने बताया कि राजद का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोककल्याणकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 15 Sep 2024 02:27 PM
share Share

नोट - फोटो... रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो।

प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। पूरे जिले में राजद का संगठन मजबूत हुआ है। सभी जगह बूथ स्तर तक कमेटी का विस्तार किया गया है। प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों के साथ रंजन यादव एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे।

मीडिया को उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव और हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन सरकार ने गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ा के लिए उत्थान तथा राज्य का बेहतर विकास किया है। युवा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे पर दिए भाषण पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में अपने बगल में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को बैठाया। ऐसे में उन्हें भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। बैठक में राजद उपाध्यक्ष अनिता यादव, उपाध्यक्ष जफीर खान, युवा राजद महासचिव मंतोष यादव, महासचिव क्षितिज मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, गायत्री देवी, रवि जायसवाल, विक्की यादव, कमलेश यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें