Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRJD s Anita Yadav Accuses BJP of Anti-Women and Anti-Tribal Policies in Jharkhand

महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा विरोधी है भाजपा : राजद

रांची में राष्ट्रीय जनता दल की उपाध्यक्ष अनीता यादव ने भाजपा पर महिला, आदिवासी, दलित और पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की छवि बेहतर हुई है, जबकि भाजपा सरकार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 15 Sep 2024 01:21 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा है कि भाजपा महिला, आदिवासी, दलित और पिछड़ा विरोधी है। झारखंड में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, तभी से भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने का काम किया है। हमारी सरकार ने जनता को किए हर वादों को पूरा करने का काम किया। इससे जनता के सामने महागठबंधन सरकार की एक बेहतर छवि बनी है। विधानसभा चुनाव आते देख भाजपा को डर सताने लगा है। शायद यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह कहना कि महागठबंधन की सरकार में घुसपैठिया आ गए हैं, झारखंड की जनता विशेषकर आदिवासियों का अपमान है। प्रदेश राजद का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी कर प्रधानमंत्री झारखंड को मणिपुर बनाने की कोशिश नहीं करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें