Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi Women s College Launches Cleanliness Campaign with NSS Unit

छात्राओं ने स्वच्छता जागरुकता रैल निकाली

रांची वीमेंस कॉलेज की एनएसएस इकाई ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगड़ा टोली में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ सुप्रिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 12:18 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज, एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को नगड़ा टोली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बस्ती में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत वीमेंस कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक से हुई और समाप्ति नगड़ा टोली बस्ती होते हुए साइंस ब्लॉक में हुई। रैली में लगभग 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राचार्या डॉ सुप्रिया ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना बड़ा कार्य है। प्रोग्राम ऑफिस डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह, डॉ हर्षिता सिंहा मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें