Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi s Durga Puja Pandal Construction Resumes After Controversy

प्रशासन की अनुमति पर 3 दिन बाद पूजा पंडाल का निर्माण शुरू

रांची के पुराने विधानसभा मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य तीन दिन बाद फिर से शुरू हुआ। पूजा समिति ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और एसडीओ से अनुमति प्राप्त की। पंडाल 170 फीट लंबा और 120 फीट...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 18 Sep 2024 03:24 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। पुराने विधानसभा मैदान में बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद बुधवार से निर्माण कार्य तीन दिन बाद फिर शुरू कर दिया गया। रांची जिला प्रशासन की अनुमति के बाद इस कार्य को शुरू किया गया। श्रीराम लला पूजा समिति द्वारा बनाए जा रहे पंडाल के स्तंभ, शिखर समेत अन्य डिजाइन के निर्माण को तेजी से पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। रांची सदर के एसडीओ उत्कर्ष कुमार की ओर से पूजा की अनुमति दी गई है। पूजा समिति के पदधारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। इसके बाद समिति के प्रतिनिधि सदर एसडीओ से मिले। कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में मिलने गई टीम ने एसडीओ को आयोजन की पूरी जानकारी दी।

समिति के सचिव कुणाल आजमानी ने बताया कि अयोध्या में विराजमान रामलला की प्रतिमा की तर्ज पर श्रीराम मंदिर के प्रारूप वाले पूजा पंडाल में सिलिकॉन से तैयार प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल की लंबाई 170 फीट और चौड़ाई 120 फीट है। पूजा पंडाल पूरे झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा होगा और भक्तों को आकर्षित करेगा।

उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र पर 11 दिन तक ज्यादा से ज्यादा भक्त यहां आकर अयोध्या के श्रीराम मंदिर के प्रारूप एवं मुख्य मंडप में देवी भगवती के दर्शन कर सकेंगे। भव्य मेला भी लगेगा और यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले, लजीज व्यंजन के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें