Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीNew Committee Formed for Vaishya Chaudhary Welfare Society in Ranchi

वैश्य चौधरी कल्याण समिति में नवीन-संजय संरक्षक बने

रांची में वैश्य चौधरी कल्याण समिति की आमसभा में नए सत्र के लिए समिति का गठन किया गया। चुनाव प्रभारी महेंद्र जायसवाल की देखरेख में विधायक नवीन जायसवाल और संजय जायसवाल को संरक्षक बनाया गया। पुतुल चौधरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 02:12 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। वैश्य चौधरी कल्याण समिति की रातू रोड के अमरूद बागान में हुई आमसभा में नए सत्र के लिए कमेटी बनाई गई। चुनाव प्रभारी महेंद्र जायसवाल की देखरेख में बनी समिति में विधायक नवीन जायसवाल व संजय जायसवाल संरक्षक बनाए गए। पुतुल चौधरी अध्यक्ष, ओमप्रकाश चौधरी, परमानंद चौधरी उपाध्यक्ष, विनोद जायसवाल महासचिव, इंद्रजीत चौधरी, अनिल चौधरी सचिव, ओमप्रकाश चौधरी कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यकारिणी में राजीव, महेश, सुधीर, सूर्यभूषण, पवन, अभिषेक, अमित, संतोष, विवेक, रण्धीर, विजय, सुजीत, पंकज, प्रशांत, सूरज, बंटी शामिल किए गए। पदधारियों को हटिया विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा नेता संजय जायसवाल, आदित्य विक्रम जायसवाल, हरिशंकर चौधरी, अवध किशोर चौधरी ने बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें