Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीNCC Girls Cadet Selection Process Begins at Marwari College Ranchi

मारवाड़ी कॉलेज में गर्ल्स कैडेट की चयन प्रक्रिया शुरू

रांची में मारवाड़ी कॉलेज के गर्ल्स सेक्शन में एनसीसी गर्ल्स कैडेट के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई। 81 नई छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य और अन्य अधिकारियों ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 12:39 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज गर्ल्स सेक्शन में एनसीसी गर्ल्स कैडेट नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया गुरुवार को जिला स्कूल मैदान में शुरू हुई। इसमें 81 नए छात्राओं ने भाग लिया। पहले दिन नामांकन की सभी प्रक्रियाएं केयर टेकर ऑफिसर संगीता तिग्गा, जीसीआई संध्या मिश्रा, सूबेदार जेडी वर्मा और नायब सूबेदार बीके भुइयां की देखरेख में हुई। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, प्रो इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा, सीटीओ एनसीसी डॉ अवध बिहारी महतो, खेल प्रभारी डॉ राहुल कुमार व सहायक प्राध्यापक कृष्णकांत ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य ने कहा कि आप खुशकिस्मत हैं कि आप एनसीसी से जुड़ने जा रहे हैं। आप महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर ऊंचा करेंगे, ऐसा हमें विश्वास है। एनसीसी आपको जीवन में सफल होने के अनेक अवसर प्रदान करेगा। जीसीआई संध्या मिश्रा ने कहा कि इससे आपके व्यक्तित्व का विकास तो होगा ही आप अनुशासनप्रिय भी बनेंगे। हर जगह आप अलग पहचान बनाएंगे। इस चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में सीनियर अंडर ऑफिसर नीतू मांझी, अंडर ऑफिसर कैडेट सोनी तिर्की, अंडर ऑफिसर गायत्री कुमारी, सार्जेंट खुशी मुंडा एवं सार्जेंट सजनी लकड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें