Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीMallikarjun Kharge Appoints Santosh Kolakunda as War Room Chairman for Jharkhand Assembly Elections

कांग्रेस वार रूम के चेयरमैन बने संतोष कोलकुंडा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संतोष कोलकुंडा को वार रूम का चेयरमैन नियुक्त किया। संतोष कोलकुंडा तेलंगाना से हैं और अखिल भारतीय युवा कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 2 Sep 2024 02:59 PM
share Share

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर संतोष कोलकुंडा को वार रूम का चेयरमैन मनोनीत किया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी ने बताया कि संतोष कोलकुंडा मूल रूप से तेलंगाना के हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर हैं। संतोष कोलकुंडा ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, मदन मोहन शर्मा, जयशंकर पाठक, रवींद्र सिंह, संजय लाल पासवान, सोनल शांति ने संतोष कुमार कोलकुंडा को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें