Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीJharkhand Police Demand Uniform Ration and Vehicle Allowance Increase from CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री से मिलकर पुलिसकर्मियों के भत्ते की बढ़ोतरी की मांग

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वर्दी, राशन और वाहन भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की। अध्यक्ष करण सिंह और महामंत्री रमेश उरांव ने मुख्यमंत्री से मिलकर सरकार से इन भत्तों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 13 Sep 2024 03:41 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में पुलिसकर्मियों की वर्दी, राशन व वाहन भत्तों में बढ़ोतरी की मांग झारखंड पुलिस मेंस एसोसिशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है। मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष करण सिंह, महामंत्री रमेश उरांव शुक्रवार को कांके रोड स्थिति सीएम आवास में मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने बिहार या केंद्र सरकार के तर्ज पर वर्दी, राशन व वाहन भत्ता को पुनरीक्षित करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर उनका ध्यान है, जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रांची पुलिस लाइन की करमा पूजा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें