Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJD U Leader Sanjay Sinha Passes Away Due to Pneumonia Party Mourns Loss

जदयू नेता नागमणि का निधन, जताया शोक

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा उर्फ नागमणि का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से फेफड़े में संक्रमण के कारण रिम्स में इलाज करा रहे थे। उनके निधन पर पार्टी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 16 March 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
जदयू नेता नागमणि का निधन, जताया शोक

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा उर्फ नागमणि का शनिवार को निधन हो गया। पार्टी प्रवक्ता सागर कुमार ने यह जानकारी रविवार को प्रेस बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया है कि विगत दिनों फेफड़े में संक्रमण (निमोनिया) की शिकायत के बाद से संजय सिन्हा का रिम्स में इलाज चल रहा था। नागमणि के निधन पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, विधायक सरयू राय एवं अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जदयू के स्थापना काल से ही वे पार्टी में रहे। वे एक जुझारू नेता थे। उनके निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक सुधा चौधरी, कामेश्वर दास, जदयू नेता डॉ आफताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी, श्रवण कुमार, पीएन सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार, सोमेन दत्ता, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, लालचन महतो, रेणु पन्नीकर, आशा शर्मा, आशीष शीतल मुंडा, अखिलेश राय, रत्ना शर्मा पिंटू सिंह आदि शामिल रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें