Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीEVM Mobile Awareness Van Launched for Voter Education in Ranchi Assembly Elections

मतदाताओं की जानकारी के लिए ईवीएम मोबाइल वैन रवाना

रांची में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए ईवीम मोबाइल जागरुकता वाहन का शुभारंभ किया गया। यह वाहन सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को मतदान प्रक्रिया और वीवीपैट की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 18 Sep 2024 12:16 PM
share Share

रांची, विशेष संवाददाता। विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया की जानकारी के लिए बुधवार को ईवीम मोबाइल प्रदर्शन वैन का शुभारंभ किया गया। फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी स्थित वेयर हाउस से इसे रवाना किया गया। इस दौरान एसडीओ उत्कर्ष कुमार, एडीएम विधि व्यवस्था एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में जागरुकता वाहन के माध्यम से लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो जागरुकता वाहन रवाना किए गए हैं। जागरुकता वाहन में एलईडी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया और वीवीपैट से अपने मतदान की पुष्टि के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की जाएगी।

एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने आम लोगों से कहा है कि जागरुकता वाहन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी हासिल करें और अपनी आशंकाएं दूर करें। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से भी प्रमुख स्थानों पर जागरुकता वाहन के माध्यम से लोगों तक मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने को कहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें