Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीCentral Minister Shivraj Singh Chouhan Criticizes Jharkhand s Infiltration Issues Praises Champai Soren

झारखंड को बचाने के लिए भाजपा में आए हैं चंपाई सोरेन : चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में विदेशी घुसपैठ से हो रही बर्बादी पर चिंता जताई और चंपाई सोरेन की सराहना की। सोरेन ने भाजपा में शामिल होकर झारखंड को बचाने का प्रयास किया है। चौहान ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 1 Sep 2024 03:11 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड में घुसपैठ से हो रही बर्बादी पर काफी चिंतित हैं। शिवराज ने यह प्रतिक्रिया चंपाई सोरेन के बीते दिनों भाजपा में शामिल होने के बाद रविवार को दी है। उन्होंने कहा है कि चंपाई सोरेन वास्तव में झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी में तप के निकले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने झामुमो को तो खड़ा किया ही, साथ ही अलग झारखंड बनाने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। जनता और उनके मन में चंपाई सोरेन के प्रति काफी आदर है। वे झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। हेमंत सरकार का जाना अब तय है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जिस ढंग से विदेशी घुसपैठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा है। बेटियों से शादी करके उनके नाम पर जमीने खरीदी जा रही हैं, उससे चंपाई सोरेन काफी चिंतित हैं। उनकी चिंता इस बात के लिए भी है कि जिस ढंग से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं, उससे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। चंपाई सोरेन को जिस ढंग से झामुमो द्वारा अपमानित किया गया, मुख्यमंत्री होते हुए भी नियुक्ति पत्र नहीं बांटने दिया गया या कोई भी कार्यक्रम नहीं करने दिया गया, यह बताता है कि झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें