Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीBJP Women s Wing Meeting in Ranchi A Call for Empowerment and Unity

हेमंत सरकार में महिलाएं खतरें में : बाबूलाल मरांडी

भाजपा महिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन, महिला बहनें वीरांगनाएं हैं, युद्ध लड़ेंगी और जीतेंगी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 16 Sep 2024 02:54 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि झारखंड भाजपा संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी थे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं असुरक्षित, विवश और खतरे में हैं। इस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने की बात की, पर भत्ता की जगह सिर्फ बेरोजगारी दे दी। आधी आबादी को इन पांच सालों में सरकार ने सिर्फ ठगने का कार्य किया है। प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि सामने चुनावी रूपी युद्ध का मैदान है, हमारी महिला बहनें वीरांगनाएं हैं, मिलकर युद्ध लड़ेंगी और जीतेंगी। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं राजनीति में रुचि ले रही हैं, अच्छा संकेत है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आगे आना है और जनहित में भाजपा की सरकार लाने का काम करना है। आरती सिंह ने कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं आगामी कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सभी बहनों को मिलकर संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रम को करना है, मिलकर काम करने से हम जरूर सफल होंगे, ये विश्वास है। महामंत्री सीमा सिंह, रेणू तिर्की ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रदेश झारखंड महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने कहा कि मोर्चा की बहनों ने भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बबिता झा, रूपा सिंह, विनीता कुमारी, सम्पा साह, मंत्री अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, रमा सिन्हा, सुचिता सिंह, निशा कुमारी, लवली गुप्ता, बबिता वर्मा, कवलजीत कौर, शीतल वर्मा, हंसा श्रीवास्तव, रंजीता सिंह, सभी आमंत्रित सदस्य, कार्यसमिति एवं सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की सदस्य उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें