Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीBJP s Lakshmikant Vajpayee Claims Jharkhand CM Hemant Soren Accepts Political Defeat

सर्विस रूल का उल्लंघन कर रहे राज्य के पदाधिकारी : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

हताश-निराश मुख्यमंत्री कर चुके हैं राजनीतिक हार स्वीकार, अपनी हार देखते हुए पदाधिकारियों को आगे कर दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 12 Sep 2024 02:53 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के राज्य प्रभारी व सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी गुरुवार को सांगठनिक दौरे पर रांची पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हताश-निराश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीतिक हार स्वीकार कर चुके हैं। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान एवं सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा के झारखंड दौरे से उनकी बौखलाहट बढ़ गई है। वाजपेयी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपनी हार देखते हुए पदाधिकारियों को आगे कर दिया है। राज्य सरकार के पदाधिकारी सर्विस रूल का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को पॉलिटिकल मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखने की अनुमति किसने दी। राज्य सरकार के महाधिवक्ता खुद विधि विरुद्ध आचरण कर रहे। वे अब झामुमो के प्रवक्ता बन गए हैं। हेमंत सरकार अब बोरिया बिस्तर समेट रही है। लोकसभा चुनाव के परिणाम इंडी गठबंधन को डराने लगा है।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि विदाई की बेला में भी हेमंत सोरेन गलत वादे कर रहे। लेकिन जनता उनकी सच्चाई से पूरी तरह अवगत है। जनता का भरोसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उठ चुका है। भाजपा राजनीतिक लड़ाई, राज्य की अस्मिता और सम्मान की लड़ाई चुनाव के मैदान में लड़ेगी और भ्रष्ट सरकार को जनता के सहयोग से पराजित करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें