Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीBJP Leaders to Discuss Assembly Election Preparations in Ranchi on August 16

शिवराज, हिमंता और वाजपेयी करेंगे सांगठनिक बैठक

भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्व सरमा और लक्ष्मीकांत वाजपेयी 16 अगस्त को रांची में रहेंगे। वे भाजपा के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 12 Aug 2024 01:05 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असाम के मुख्यमंत्री सह चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी 16 अगस्त को रांची में रहेंगे। 16 अगस्त को रांची में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी व मंडल के अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों व 23 अगस्त को भाजयुमो के युवा आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही जिलावार पड़ने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारियों की समीक्षा भी बैठक के दौरान की जाएगी। विस्तारित कार्यसमिति की बैठक के बाद यह बैठक सांगठनिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें