Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi viral man shot dog with licensed rifle

सड़क पर रायफल लेकर निकला और कुत्ते को मार दी गोली, क्या वजह? ऐक्शन में रांची पुलिस

रांची में बीच सड़क एक शख्स रायफल से एक कुत्ते को गोली मार देता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रांचीTue, 8 April 2025 05:33 PM
share Share
Follow Us on
सड़क पर रायफल लेकर निकला और कुत्ते को मार दी गोली, क्या वजह? ऐक्शन में रांची पुलिस

रांची में बीच सड़क रायफल से एक कुत्ते को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आवारा कुत्ते को गोली मारने की घटना टाटीसिलवे इलाके की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद रांची पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर रायफल लेकर पैदल चलता नजर आ रहा है। अचानक सड़क पर कुछ कुत्ते उसे नजर आते हैं। एक कुत्ता लेटा मालूम पड़ता है।

शख्स के साथ कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे है। अचानक ये लोग सड़क पर आवाजाही कर रहे वाहनों को रोकते हैं। इस बीच रायफलधारी शख्स लेटे कुत्ते को निशाना लेकर गोली चला देता है। रायफल लाइसेंसी बताई जाती है। इस बारे में पता करने पर मालूम पड़ा कि कुत्ता पागल हो गया गया था और कई लोगों को काट चुका था। इस वजह से शख्स की ओर से गुत्ते को गोली मारने की बात कही जा रही है।

हालांकि रांची पुलिस ने गोली चलाने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऐसा लग रहा है कि शख्स ने जब कुत्ते को गोली मारी तब किसी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें