रांची में युवती को किडनैप कर ले गए 2 लड़के, रात भर किया रेप; वीडियो भी बनाया
रांची में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की को दो युवक किडनैप कर उठा ले गए और रातभर रेप किया। रेप के दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया।

रांची में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की के साथ दो दोस्तों ने मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। यहां पर बाइक सवार दो युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर जामुनटोली स्थित एक एसबेस्टस के घर में दुष्कर्म किया। वहीं धमकाने की नीयत से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और कहा कि किसी को बताओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। घटना 16 अप्रैल रात 11 बजे की है। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ऐक्शन में नजर आ रही है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस संबंध में पीड़िता के पिता ने रातू थाना में दो युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि 16 अप्रैल को नाबालिग अपनी भाभी के साथ विवाह समारोह में शामिल थी। पार्टी में खाना खाने के बाद भाभी घर लौट आई। लेकिन नाबालिग दोस्तों के साथ वहीं रह गई जब रात 11 बजे किशोरी अकेले अपने घर जाने लगी तो जामुनटोली निवासी चंपा उरांव के पुत्र सागर उरांव और रवि उरांव के पुत्र दीपक उरांव ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और दुष्कर्म किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
6 घंटे तक बारी-बारी रेप
आरोपी सागर उरांव छह घंटे तक किशोरी से दुष्कर्म किया। रेप करने के दौरान रवि उसका वीडियो बनाता रहा। सुबह चार बजे बाथरूम जाने के बहाने पीड़िता किसी तरह भागकर घर पहुंची। घटना के बाद से पीड़िता सदमे में थी। घर की महिलाओं ने जब उससे पूछताछ की तब उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी और सभी रातू थाना पहुंचे। पीड़िता का सदर अस्पताल रांची में मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। रातू पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।