Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Tribute Held for Topa Project Leader Dhaneshwar Manjhi in Kuju

तोपा लोकलसेल अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

तोपा परियोजना लोकलसेल संचालन समिति अध्यक्ष धनेश्वर मांझी के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ। धनेश्वर मांझी को सच्चा समाजसेवी और ग्रामीण विस्थापितों का अभिभावक बताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 3 Sep 2024 12:16 PM
share Share

कुजू, निज प्रतिनिधि। तोपा परियोजना लोकलसेल संचालन समिति अध्यक्ष धनेश्वर मांझी के निधन पर मंगलवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। रैयत विस्थापित प्रभावित मजदूर मोर्चा कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तोपा लोकल सेल अध्यक्ष सह कांग्रेंस पार्टी के वरिष्ठ नेता व जीवन पर्यंत समाजिक रहे धनेश्वर मांझी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने नमन किया। साथ ही उनके आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें एक सच्चा समाजसेवी व ग्रामीण विस्थापित समेत युवाओं बेरोगजारों को साथ लेकर चलने वाला अभिभावक बताया। श्रद्धाजंलि सभा में रैयत विस्थापित प्रभावित मजदूर मोर्चा के तोपा अध्यक्ष किशोर करमाली, सचिव मो इस्लाम कोषाध्यक्ष-ललित राम, उमेश रविदास, सुनील कुमार दास, अब्दुल सरकार, मो अली, समीम अंसारी, सुरेश मांझी, अरविन्द सिंह सहबुद्दीन रिजवी, इरशाद अंसारी, अभय सिंह, लालू अंसारी, जयनन्दन करमाली, लोकलसेल संचालन समिति सदस्य रामभजनलाल महतो, मो इलियास अंसारी, राम ज्योतेंन्द्र प्रसाद साहू समेत अन्य कई लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें