Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Jharkhand Movement Representatives Demand Rights and Dignity in Ramgarh Meeting

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौप मांग पत्र

प्रतिनिधि मंडल ने एक लिखित आवेदन देकर रामगढ़ के डीसी से ताम्रपत्र, मोमेंटो ,प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र व आईडी प्रूफ देने की मांग की।

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 19 Sep 2024 06:26 PM
share Share

रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रामगढ़ जिला समिति के प्रतिनिधि मंडल रामगढ़ के जिला अध्यक्ष कार्तिक महथा के नेतृत्व में डीसी चंदन कुमार से मिले। इस दौरान समिति ने डीसी से मुलाकात कर झारखंड आंदोलनकारी के हक अधिकार के बारे में उनके मान सम्मान के बारे में मांग की। प्रतिनिधि मंडल में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव दीपक सिंह टाइगर, जिला उपाध्यक्ष जटाधारी साहू, जिला संरक्षक गौरव राय, जगत महतो, रंजन सिंह, विजय कुमार, रामचरण महतो, सीताराम पटेल, प्रकाश महतो, कृष्णा कुमार, संजय कुमार, संतोष महतो, शंकर लाल प्रसाद, लाल बिहारी महतो, तारा प्रसाद, सेवा महतो, सतीश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें