Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Jharkhand Democratic Revolutionary Front Plans Major Rally in Sonadiha

सोनडीहा में 2 अक्टूबर को बदलाव संकल्प महासभा

- सोनडीहा में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पंचायत समिति व ग्रामीणों की हुई बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 19 Sep 2024 06:13 PM
share Share

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि मांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनडीहा में बुधवार संध्या झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पंचायत समिति व ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश कुमार वहीं संचालन दिपेंद्र कुमार ने की। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो उर्फ टाइगर के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को ग्राम सोनडीहा स्थित मंडाटांड़ में एक विशाल बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया जाएगा। इस महासभा में मुख्य अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिलाध्यक्ष देवानंद कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित कुमार, केन्द्रीय महासचिव रवि कुमार महतो, पनेश्वर कुमार व अन्य उपस्थित रहेंगे। महासभा हेतु ग्रामीणों ने एक नए कमेटी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव देवनाथ महतो, कोषाध्यक्ष दिपेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष जयवीर प्रसाद, किशोर महतो व प्रितम पटेल, सहसचिव मुकेश कुमार महतो, ओकिलनाथ कुमार, आमोद कुमार प्रभाकर, उपकोषाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, दिवाकर कुमार व भुवनेश्वर पटेल को मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में अनिल कुमार, भोला महतो, चिंतामणि कुमार, मनिष कुमार महतो, हीरालाल कुमार महतो, विकास कुमार महतो, अजय कुमार, सागर पटेल, धर्मदेव कुमार, डिलेश्वर कुमार, संजय कुमार व मुखलाल कुमार को मनोनीत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें