Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Former MLA Mamta Devi Addresses Civic Issues in Ramgarh with Cantonment Board CEO

पूर्व विधायक ममता देवी शहर की समस्याओं को लेकर पहुंची छावनी परिषद

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी ने शहर की समस्याओं को लेकर छावनी परिषद कार्यालय में सीईओ अनंत आकाश से मुलाकात की। उन्होंने सड़क, नाली, लाइट और सफाई की समस्याओं को उठाया। वार्ड 4, 5, 6 में सुधार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 31 Aug 2024 06:24 PM
share Share

रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी शनिवार को छावनी परिषद कार्यालय पहुंची। वे सीईओ अनंत आकाश से मिलकर विभिन्न वार्ड क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराई। कहा कि व्याप्त समस्याए इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रही है। सड़क, नाली, लाइट, सफाई की घोर समस्या है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। अव्यवस्थित माहौल शहर वासियों के लिए मुसीबत बन रही है। -पूर्व विधायक ने कहा कि जनसंवाद में मिली शिकायतों को लेकर छावनी परिषद कार्यालय पहुंची है। सीईओ अनंत आकाश से मिलकर वार्ता की। उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत करया गया। वार्ड नंबर 4, 5, 6 में सड़क, लाइट, नाली मरम्मत, पाइप लायन पानी की सप्लाई व्यवस्थित करने की मांग की है। उन्होंने कहा इसके पूर्व भी नागरिक समस्या संबंधित जानकारी दी गई है। उस पर बहुत से काम हुए है। जैसे सफाई ठीक किया गया। पहले एक सफाई वाहन से कचरा उठाया जाता रहा। शिकायत के बाद अब पांच गाड़ियां डोर टू डोर कचरा उठाने में लगाए गए है। बहरहाल अभी वार्ड 6 पतरातू बस्ती, रामगढ़ गौशाला के निकट करमाली टोला में सड़क और पाइप लाइन पानी की सप्लाई नही है। मौके पर कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, मुकेश यादव, संजय साव, बासुदेव प्रसाद, चंदन प्रसाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें