Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Congress Party Welcomes Dozens of Women Members in Barkaagaon Assembly Area

जवाहरनगर में दर्जनों महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

भुरकुंडा में कांग्रेस पार्टी का मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने विधायक अंबा प्रसाद की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी के सिद्धांतों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 29 Aug 2024 06:07 PM
share Share

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा जवाहरनगर स्थित पुराना सिनेमा हॉल मुहल्ले में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के साथ उनके प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, राजकिशोर पांडेय, विनोद साव, चंदन साव, बिक्कू रजक, अशोक पाठक, गज्जी, विनोद साव और विनोद राम शामिल हुए। समारोह में स्थानीय छोटेलाल नायक और संगीता देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अंबा प्रसाद ने इनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है जो नीति और सिद्धांत पर चलती है। यही वजह है कि पार्टी का जनाधार कभी कम नहीं हुआ। विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। समारोह में काली देवी, मुन्नी देवी, सुदामा देवी, सरस्वती देवी, सुषमा देवी, खुशबू देवी, कोमल देवी, रीना देवी, राशि कुमारी, उषा कुमारी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी, गीता देवी, शर्मिला देवी, तारा देवी, संजू देवी, मुस्कान रजक, रूपा देवी, मीना देवी, शकुंतला देवी, तरुण देवी, जितनी देवी आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें