Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Congress Party s Outreach Campaign in Baridih Panchayat Led by MLA Amba Prasad

अंबा प्रसाद के जमीनी काम से पार्टी हो रही मजबूत : कांग्रेस

पतरातू प्रखंड के बारीडीह पंचायत में कांग्रेस पार्टी का मिलन समारोह हुआ। विधायक अंबा प्रसाद की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोग पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश बेदिया ने की और मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 12 Aug 2024 06:30 PM
share Share

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बारीडीह पंचायत में कांग्रेस पार्टी का मिलन समारोह एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मिलन समारोह की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रमेश बेदिया और संचालन विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक के सचिव अंकित राज मौजूद थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक अंबा प्रसाद के विकास नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंचायत अध्यक्ष रमेश बेदिया ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद के मिलनसार प्रवृत्ति से पूरा राज्य प्रभावित है। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में भरपूर समर्थन मिलता रहा है। हर जाति समाज तबके को साथ लेकर विकास को तेज गति से धरातल पर उतर रहा है। अंबा प्रसाद के जमीनी काम और जनता से सीधे सम्पर्क में रहने से पार्टी मजबूत हो रही है। मुख्य अतिथि अंकित राज ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद के निर्देशानुसार पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, युवा विधानसभा अध्यक्ष जयंत तुरी, राजेश बेदिया, शिवधन बेदिया, कैलाश गंझू, राजू कुमार बेदिया, रामवृक्ष करमाली, धनंजय मुंडा, उमेश बेदिया, सिकंदर मुंडा, मनोज बेदिया, राजेंद्र बेदिया, उमेश बेदिया, रामसेवक मुंडा, कमल बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें