Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देने सीएम हाउस पहुंचे मुखिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देने सीएम हाउस पहुंचे मुखिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उपरबरगा पंचायत के मुखिया जीतलाल टुडू और झामुमो नेता आलम अंसारी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री का पांव छूकर आशीर्वाद लिया और हालचाल जाना। मुख्यमंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 10 Aug 2024 06:20 PM
share Share

गोला, निज प्रतिनिधि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह उपरबरगा पंचायत के मुखिया जीतलाल टुडू व झामुमो नेता आलम अंसारी शनिवार को सीएम हाउस पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुखिया ने सीएम का पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुखिया जीतलाल टुडू से अपने घर परिवार व गांव वालों का हाल चाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना के तहत भरे जा रहे फॉर्म के बारे विस्तार से जानकारी ली। मुखिया ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिना किसी अपराध जेल में बिताए 150 दिनों को याद करके मर्माहत नजर आए। उन्होंने सीएम के हवाले से बताया कि जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत के जेल में डाला जा सकता है, तो आम आदिवासियों व शोषितों के साथ कुछ भी हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें