Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu MP VD Ram Supports Family of Deceased Aspirant Deepak Paswan

सांसद ने दिवंगत युवक के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया

विश्रामपुर के सांसद वीडी राम ने वृद्धखैरा में दीपक पासवान के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। दीपक की मौत बेरोजगारी के कारण हुई थी। सांसद ने आर्थिक सहायता की और झारखंड सरकार से दिवंगत अभ्यर्थियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 5 Sep 2024 12:15 PM
share Share

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू के सांसद वीडी राम ने गुरुवार को पांडू प्रखंड के वृद्धखैरा पहुंचकर उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान बीमार होकर मौत का शिकार बने दीपक पासवान के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने का कि दीपक होनहार लड़का था जिसके असमय मौत से परिवार के सारे सपने टूट गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरा भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। सांसद ने परिजनों को आर्थिक मदद भी दी। सांसद के साथ भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, धर्मदेव सिंह यादव, रामाशीष यादव, विभाकर पांडेय, विश्रामपुर से जिला पार्षद विजय रविदास, उंटारी से जिला पार्षद अरविंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामचंद यादव, सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, अनुज पांडेय, पंकज तिवारी, संध्या सिंह आदि भी वृद्ध खैरा पहुंचे थे। बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी, स्व. दीपक पासवान के परिजनों से मिलकर आर्थिक सहयोग किया था।

सांसद ने झारखंड सरकार से दिवंगत युवा अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ नगद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने परिजनों को आवास दिलाने की भी बात कही। सिपाही के बहाली के लिए भादो के मौसम में 10 किलोमीटर की दौड़ कराना को उन्होंने अनुसूचित बताया और कहा कि युवाओं को मौत के मुह में धकेल दिया गया है। उन्होंने इस मुद्दे को सदन में भी उठाने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें