Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़orange alert for rain in jharkhand ranchi temperature imd weather update jharkhand 19 july

झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लुढ़का रांची का पारा; दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • Jharkhand weather forecast: मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा में परिवर्तन हुआ है। अब यह पश्चिम की बजाय उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीMon, 19 Aug 2024 02:44 AM
share Share

Jharkhand weather forecast: झारखंड में मॉनसून अभी सक्रिय रहेगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को बारिश होगी। सोमवार को खूंटी समेत पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला जिले में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट का पूर्वानुमान है।

अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा में परिवर्तन हुआ है। अब यह पश्चिम की बजाय उत्तर की ओर बढ़ रहा है। बावजूद इसके अगले दो दिन पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधि कुछ कमजोर रही। इस दौरान महुआडांर लातेहार में 54.6 मिमी और सरायकेला के कुचाई ब्लॉक में 50 मिमी बारिश हुई। वहीं, कोडरमा, पलामू, हजारीबाग, दुमका आदि जगहों पर हल्की बारिश हुई।

इस सीजन कम बारिश

राज्य में मॉनसून की कमजोर गतिविधि होने के कारण बारिश में कमी पिछले 24 घंटे के मुकाबले दो फीसदी बढ़ गयी। राज्य में एक जून से लेकर 18 अगस्त तक 583.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात से 689.8 से 15 फीसदी कम है। इसी अवधि में रांची में सामान्य वर्षापात से एक फीसदी अधिक 714.3 मिमी बारिश हुई। रांची में इस अवधि में 707 मिमी बारिश होती है।

रांची का पारा 3 डिग्री गिरा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने से रांची का तापमान तीन डिग्री नीचे गिरा। यहां का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिले जमशेदपुर का अधिकतम 34.0 और मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें