Hindi Newsझारखंड न्यूज़many person killed in road accident in Dhanbad Jharkhand on way to Maha Kumbh

झारखंड के धनबाद में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, महाकुंभ जाते समय हुआ हादसा

  • मामले की जानकारी देते हुए राजगंज पुलिस थाने की प्रभारी अलीशा कुमारी ने बताया कि जिस चार पहिया वाहन से यह एक्सीडेंट हुआ उसमें आठ लोग सवार थे।

Sourabh Jain भाषा, धनबाद, झारखंडSat, 22 Feb 2025 02:32 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड के धनबाद में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, महाकुंभ जाते समय हुआ हादसा

झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चारों मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और महाकुंभ में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना राजगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुलिस ने बताया कि प्रयागराज जाते समय उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

मामले की जानकारी देते हुए राजगंज पुलिस थाने की प्रभारी अलीशा कुमारी ने बताया कि जिस चार पहिया वाहन से यह एक्सीडेंट हुआ उसमें आठ लोग सवार थे। उन्होंने कहा, ‘चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।’ चार में से तीन मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

अलीशा कुमारी ने बताया कि घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शेख राजाबली (वाहन चालक), पियाली साहा, तेमुली साहा और पनोबा साहा के रूप में हुई है। ये सभी लोग पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के कमरपुकुर से थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें